Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में रात का तापमान फिर बढ़ा, दिन में गर्मी के तीखे तेवर, धूप कर रही परेशान

2026-04-21 54 Dailymotion

राजधानी जयपुर में इन दिनों गर्मी के तेवर तीखे चल रहे हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही है। गर्मी का आलम इतना तेज है किं लोगों को एसी व कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। आज भी गुलाबी नगर जयपुर में सुबह से ही तेज धूप ​खिली। इससे लोगों के सुबह से ही पसीने छूटते नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल व सरहदी ​जिलों में आज दिन व रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा।

Buy Now on CodeCanyon