शिल्पा शेट्टी ने Earth Day पर अपनी ग्राउंडेड लाइफ की एक झलक दी। शेयर किए गए नए वीडियो में शिल्पा गार्डन में अपना मी-टाइम एन्जॉय करती नजर आईं। खुली और साफ हवा में सांस लेने की खुशी शिल्पा के चेहरे पर साफ दिखी। वहीं, चिड़ियों की सुरीली आवाज ने एक्ट्रेस के मूड को और अच्छा कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में शिल्पा ने अपनी खुशियों भरी लाइफ का मंत्रा भी शेयर किया।<br /><br />
