Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में गर्मी के तेवर आज भी तीखे, दिन में तीखी धूप आमजन को कर रही परेशान

2026-04-23 34 Dailymotion

राजधानी जयपुर में इन दिनों गर्मी के तेवर तीखे हैं। इससे दिन में दिन में सफर करने वाले लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात में भी धीरे-धीरे अब पारा बढ़ने लगा है। इससे रातें भी गर्म हो रही हैं। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ रहा व तेज धूप ​खिली। इससे सुबह से ही गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दिए। सुबह से तेज धूप के कारण लोग परेशान नजर आए। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में पारा या तो कल के बराबर रहेगा या फिर बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल व सरहदी जिलों में दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी।

Buy Now on CodeCanyon