Surprise Me!

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स से की खास अपील

2026-04-23 3 Dailymotion

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही वोटिंग सेंटर्स पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है। पश्चिम बंगाल में भी बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लेने की अपील की है।<br />

Buy Now on CodeCanyon