Surprise Me!

दिल्ली में 16 अप्रैल से शुरू हो रही डिजिटल जनगणना, 33 सवालों के साथ घर-घर पहुंचेगी टीमें; जानिए पूरा शेड्यूल

2026-04-23 0 Dailymotion

<p>नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है. इस बार की जनगणना पूरी तरह हाईटेक होगी. पहली बार देश में डिजिटल जनगणना होने जा रही है. इस बार की जनगणना में रजिस्टर की जगह मोबाइल ऐप व पोर्टल का प्रयोग होगा. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में जनगणना की ये प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी. टीमें घर-घर जाकर जनगणना करेंगी. साथ ही लोगों से सवाल भी पूछे जाएंगे.</p><p>इन दो चरणों में शेड्यूल है दिल्ली की जनगणना: दिल्ली सरकार में उप-सचिव मनीष वर्मा ने बताया.</p>

Buy Now on CodeCanyon