Surprise Me!

रांची में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में भाजपा का कड़ा रूख, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

2026-04-23 0 Dailymotion

<p>रांचीः राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों युवती के साथ दुष्कर्म मामले में राजनीति शुरू हो गई है. रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत युवती से मिलने के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता की. इस क्रम में उन्होंने राज्य सरकार से मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.</p><p>अजय साह ने कहा कि पीड़िता इस समय अत्यंत डरी-सहमी और मानसिक रूप से आहत अवस्था में है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पीड़िता की मदद कर रही उसकी सहेली को लगातार डराया-धमकाया जा रहा.</p>

Buy Now on CodeCanyon