चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर सख्त रुख अपनाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने का आरोप लगाया था। बीजेपी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कड़े सवालों के साथ नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें 24 घंटे के भीतर यानी 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। बता दें कि इस मामले को लेकर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में बुधवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी।<br /><br /><br />#ElectionCommission #MallikarjunKharge #NarendraModi #PoliticalControversy #BJPvsCongress #BreakingNews #IndiaPolitics #ECNotice #ModelCodeOfConduct #KirenRijiju #LatestNewsIndia #PoliticalUpdate #ElectionNews #IndiaNews
