हरियाणा फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल की रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके घर पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद दिव्यांका बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई। परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आने पर हरियाणा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर शोक की लहर छा गई है। दिव्यांका अपने परिवार के बेहद करीब थीं और गाजियाबाद में उनके साथ ही रहती थीं। उनके सडन डेथ की खबर काफी हैरान कर देने वाली है।<br /><br />#DivyankaSirohi #HaryanviActress #InfluencerLife #BreakingNews #CelebrityDeath #HeartAttack #Ghaziabad #RajNagarExtension #EntertainmentNews #HaryanviMusic #TikTokStar #ViralNews #IndianInfluencer #MusicVideo #KalaAalaChhora #ChandSong #YoungDeath #SocialMediaStar #ModelLife #IndustryShock #NewsUpdate #TrendingNow #IANS<br />
