प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हावड़ा शहर में बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए एक भव्य रोड शो किया। सड़क किनारे खड़े हजारों उत्साहित लोगों का पीएम मोदी ने हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'जय श्री राम' और बीजेपी के पश्चिम बंगाल चुनाव के नारे 'पलटानो दरकार, ताई भाजपा सरकार' के नारे गूंजे...ढोल की थाप के बीच कई बीजेपी समर्थक प्रधानमंत्री का मुखौटा पहने नजर आए। इस भव्य रोड शो से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने ममता के 15 साल और केंद्र सरकार के 11 सालों से तुलना करने हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।<br /><br />#PMModiRoadshow, #WestBengalAssemblyElectionVoting, #PMModiPMModiVisitBelurMath, #WestBengalAssemblyElection2026, #AssemblyElections2026, #इलेक्शनNews
