मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने भाई, एक्टर अपारशक्ति खुराना के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों लॉकडाउन के दौरान पुराने गाने ‘रूप दी रानी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के नए गाने के रिलीज के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। आयुष्मान ने बताया कि ये गाना उनके लिए बचपन की यादें ताजा कर देता है, क्योंकि वे और उनके भाई अपारशक्ति ने अपने चाचा की शादी में भी इसी गाने पर डांस किया था। वीडियो में दोनों भाई घर के माहौल में मस्ती भरे अंदाज में डांस और गाना गाते दिख रहे हैं।<br /><br />#AyushmannKhurrana #AparshaktiKhurana #RupDiRani #PatiPatniAurWohDo #BollywoodNews #EntertainmentNews #InstagramReels #LockdownMemories #Nostalgia #FamilyBonding #MudassarAziz #SaraAliKhan #WamiqaGabbi #RakulPreetSingh #VijayRaaz #Bollywood2026 #NewSongRelease #HindiCinema #WeddingMemories #90sSongs #CelebrityNews #FilmPromotion #IANS<br />
