Surprise Me!

आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी फूट, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद करेंगे बीजेपी ज्वाइन

2026-04-24 6 Dailymotion

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में भूचाल आ गया है। आप के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघन चड्ढा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी से अलग होने और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने खुद को गलत पार्टी में सही आदमी बताते हुए कहा कि वे पार्टी के अंदर घुटन महसूस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसदों में दो तिहाई सांसद उनकी इस मुहिम में साथ हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। राघव चडढा के साथ पार्टी छोड़ने वालों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। राघव चड्ढ़ा और दूसरे राज्यसभा सांसदों की बगावत के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उन पर जबरदस्त हमला किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने और पंजाब के लोगों ने इन लोगों को पद और सम्मान सब कुछ दिया, लेकिन ये पंजाब के लोगों को धोखा देकर बीजेपी की गोद में बैठ गए हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को गद्दार बताया है।<br /><br /><br />#AAP #AamAadmiParty #RebellioninAAP #MPRaghavChadha #RajyaSabha #BJP #PMNarendraModi #ArvindKejriwal #Punjab #BhagwantSinghMann #SanjaySingh #SandeepPathak #AshokMittal #HarbhajanSingh #SwatiMaliwal #VikramjitSinghSahney #RajendraGupta

Buy Now on CodeCanyon