दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्ना आंदोलन और महान नेताओं की छवि के सहारे सत्ता में आई पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को शीश महल पार्ट टू बताया है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जिसने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया, जो बाबासाहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें दिखाकर अन्ना हजारे के नाम पर सत्ता में आया। वो दिल्ली का रहमान डकैत है। प्रवेश वर्मा के आरोपों पर कहा कि ये बिलकुल झूठ है, वो जल्द ही मानहानि का केस करेंगे।<br /><br />#Delhinews, #parveshvermaattackskejriwal, #sheeshmahal2controversydelhi, #kejriwalbungalowrowdelhi, #aappoliticalcontroversyindia, #delhipoliticsheateddebate, #kejriwalluxuryhomeallegations, #bjpaappoliticalclash, #delhigovernmentbungalowissue<br />
