Surprise Me!

चुनावी रण में पीएम मोदी की हुंकार, बोले ‘ओडिशा और बिहार के बाद अब बंगाल में खिलेगा कमल’

2026-04-27 2 Dailymotion

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बैरकपुर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 15 साल के शासन में बंगाल के बर्बाद किया है, बंगाल की जनता को डराया-धमकाया है। चुनाव में टीएमसी के नेता अपने कामों और उपलब्धियों का कोई भी ब्योरा जनता के सामने नहीं रख रहे हैं...मां, माटी, मानुष को भी टीएमसी ने भुला दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने 70 साल कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी को दिए हैं, एक मौका बीजेपी को देकर देखिए। हम सब मिलिकर बंगाल को हिंसा, भय, भ्रष्टाचार, सिंडीकेट, घुसपैठ और बेरोजगारी जैसी हर बेड़ी से आजादी दिलाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि इस चुनाव में उनकी यह आखिरी जनसभा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत होगी और 4 मई को नतीजे के बाद बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में वे एक बार फिर बंगाल आएंगे।<br /><br /><br />#PrimeMinisterModi #PMModi #ModiGovernment #BengalElections #WestBengalElections #AssemblyElections2026 #VotinginBengal #TMC #BJP #BarrackporeRally #BJPRally #ElectionPublicMeeting #AttackonTMC #CMMamataBanerjee #Kolkata #SecondPhaseElections

Buy Now on CodeCanyon