पश्चिम बंगाल में होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दो दिन पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम संदेश दिया। पीएम मोदी ने हिंदी और बंगाली भाषा में ऑडियो संदेश के माध्यम से बंगाल को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल की जनता मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बगांल की जनता से विकास के नाम पर वोट करने की भी अपील की।<br />
