मुंबई: राजीव खंडेलवाल गेम शो 'तुम हो ना-घर की सुपरस्टार' का हिस्सा बने हैं। इसी बीच एक्टर ने IANS से खास बातचीत में इसे करने की वजह बताई है। राजीव ने साफ किया कि यह एक बिल्कुल अलग तरह का शो है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। ये रियलिटी गेम शो फीमेल्स पर बेस्ड है, जिसमें अलग-अलग जगहों से फीमेल्स आएंगी और खेलकर एक फिक्स रकम अपने नाम करेंगी। राजीव ने आज के समय में ऑडियंस के जरिए देखे जाने वाले कंटेंट के बारे में भी बात की और आखिर में यह बताया कि क्या वह टीवी करेंगे। राजीव ने कहा कि उन्होंने साल 2003 में टीवी छोड़ दिया था और वह भविष्य में भी टीवी पर वापसी नहीं करेंगे। आखिर में उन्होंने यंग जेनरेशन से इस शो को देखने की अपील की।<br />
