Bulandshahr Triple Murder: जिम हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी Timeline. 25 अप्रैल की रात से लेकर मुख्य आरोपी जीतू सैनी के एनकाउंटर तक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) केस ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 25 अप्रैल की रात खुर्जा के एक जिम में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में तीन युवकों की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और अब इस केस में बड़े अपडेट्स सामने आए हैं।
इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी (Jitu Saini) 1 मई की सुबह सिकंदरपुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इससे पहले, पुलिस ने 29 अप्रैल को दो अन्य इनामी आरोपियों- रिंकू सैनी और भारत सैनी को भी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान स्वाट (SWAT) टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की डीबीआर और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
हालांकि, पुलिस के लिए चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। इस केस में रवि सैनी, मनीष, अनुज, सौरभ और सोनू जैसे कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में मेरठ, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में छापेमारी जारी है। इस रिपोर्ट में हम आपको दिखा रहे हैं उस खौफनाक रात से लेकर अब तक की पूरी टाइमलाइन और पुलिस की अब तक की कार्रवाई। देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट।

A complete timeline of the sensational Khurja Triple Murder case in Bulandshahr. The video details the gym shooting on April 25, the subsequent police raids across NCR, and the high-stakes encounter of prime suspect Jitu Saini on May 1st. It also highlights the ongoing police hunt for the remaining absconding suspects.

#BulandshahrEncounter #TripleMurder #UPNews #JituSaini #KhurjaNews #UPPolice #BreakingNews #OneindiaHindi #CrimeTimeline #YogiAdityanath

Also Read

Bulandshahr Triple Murder: BJP नेता के परिवार के 3 की हत्या, SHO समेत 4 पर गिरी गाज! 3 अरेस्ट-8 पर इनाम :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/bulandshahr-triple-murder-update-bjp-leader-family-kills-case-sho-four-police-suspend-3-arrested-1551811.html?ref=DMDesc

Bulandshahr Triple Murder Case: BJP नेता के भाई-भतीजे के हत्यारोपियों से मुठभेड़, पुलिस ने 'लंगड़ा' का दबोचा! :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/bulandshahr-triple-murder-bjp-family-3-died-mayank-arrested-in-encounter-jeetu-saini-absconding-1550767.html?ref=DMDesc