यूपी के चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए पूरे दिन कार्रवाई चलाई गई। इस दौरान बुलडोजर से सड़क किनारे बने अतिक्रमणों पर एक्शन लिया गया, जो दुकानों, मकानों और एक कॉलेज के कुछ हिस्सों के रूप में मौजूद थे। इसके साथ ही शहर के बीच में सड़क किनारे स्थित जामा मस्जिद के कुछ हिस्सों को भी खाली कराया गया। जबकि मस्जिद के ऊपरी हिस्से में स्थित बाउंड्री वॉल और छोटे गुंबदों को मस्जिद कमेटी के लोगों ने खुद ही तोड़ दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी...<br /><br /><br />#ChandauliEncroachmentDrive, #PtDeenDayalUpadhyayNagarRoadWidening, #SDMAnupamMishra, #JamaMasjidChandauliAction, #MughalsaraiRoadExpansion, #BulldozerActionUP
