Surprise Me!

Gas Cylinder Price: कमर्शियल गैस सिलेंडर 3000 पार, घरेलू रसोई का क्या हाल? अपने शहर का अपडेट जानें

2026-05-02 14 Dailymotion

Gas Cylinder Price: क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का Latest Rate! अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल के बीच भारत में गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं, जानिए आपकी रसोई पर कितना असर पड़ेगा।
देश में गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जहाँ एक तरफ घरेलू एलपीजी (Domestic LPG) उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर महंगाई का बड़ा बोझ पड़ा है। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय ऊर्जा बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के रूप में दिख रहा है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3000 के पार पहुँच गई है। इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे दुकानदारों पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना-पीना और महंगा हो सकता है।

ऋचा पराशर की इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों की नई रेट लिस्ट दिखा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सप्लाई में फिलहाल कोई कमी नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव लंबा खिंचा, तो आने वाले दिनों में घरेलू रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं।

About the Story:
The latest update on Gas Cylinder prices in India shows a split reality. While domestic LPG prices remain stable around ₹900-₹950, commercial cylinder prices have surged past ₹3000 in several cities like Lucknow and Ghaziabad. This hike is attributed to the rising international tensions between Iran, Israel, and the US, impacting global energy markets.

#GasCylinderPrice #LPGRate #BreakingNews #OneindiaHindi #Inflation #LPGPriceUpdate #IndiaNews #GasRateToday #MiddleEastCrisis

~HT.410~PR.514~ED.106~GR.538~

Buy Now on CodeCanyon