पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव तो हो गए, लेकिन सियासी जंग छिड़ी हुई है। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर बड़ा निशाना साधा है। दरअसल ममता बनर्जी और टीएमसी बीते दिनों से केंद्र सरकार पर सुरक्षा बलों की तैनाती पर निशाना साध रही हैं। अब ममता बनर्जी पर अधीर रंजन ने हमला किया और कहा कि वो ममता बनर्जी जब नगर पालिका चुनाव होते हैं तो टीएमसी 100 में 100 सीट जीतती है। टीएमसी के गुंडे लूट करते हैं और अब वही ममता केंद्रीय सुरक्षा बलों को गलत क्यों कह रही हैं...चोर ही धर्म की बात क्यों बता रहा है।<br /><br />#BJP, #Bengalelection2026, #MamataBanerjee, #AdhirRanjanChowdhury
