उत्तराखंड की पावन वादियों में बसा केदारनाथ धाम… जहां हर पत्थर, हर हवा का झोंका भगवान शिव की महिमा का एहसास कराता है। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित यह दिव्य धाम सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। कपाट खुलते ही एक बार फिर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बता दें कि 22 अप्रैल को कपाट खुलते ही शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और संतुलित बनी हुई है।<br />
