Surprise Me!

Vikramshila Setu Collapse: Bhagalpur में गंगा में समाया पुल का हिस्सा, Bihar में मचा हाहाकार! Video

2026-05-04 125 Dailymotion

Vikramshila Setu Collapse: भागलपुर में गंगा में समाया पुल का हिस्सा, क्या थी बड़ी लापरवाही? पूर्वी बिहार की 'लाइफलाइन' कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 4-5 के बीच का हिस्सा अचानक धराशायी हो गया, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
बिहार के भागलपुर में रविवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। कोसी और सीमांचल को जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) अचानक गंगा नदी में समा गया। घटना रात करीब 11:55 बजे की है जब पिलर नंबर 4 और 5 के बीच तेज कंपन महसूस किया गया। पुलिस की तत्परता की वजह से आवाजाही को समय रहते रोक दिया गया, वरना एक बड़ी मानवीय त्रासदी हो सकती थी। रात करीब 1:07 बजे जोरदार धमाके के साथ पुल का स्लैब गंगा की लहरों में विलीन हो गया।
इस हादसे के बाद रेंज आईजी विवेक कुमार, SSP प्रमोद कुमार यादव और नवगछिया एसपी ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया। सुरक्षा के लिहाज से भारी वाहनों को घोघा और सबौर में ही रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का आरोप है कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि NH विभाग की घोर लापरवाही है। पिछले 8 सालों से इस पुल की मुकम्मल मरम्मत नहीं हुई थी और विभाग को पिलरों के प्रोटेक्शन वॉल खिसकने की चेतावनी एक महीने पहले ही दी गई थी।
वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह 4.7 किमी लंबा पुल व्यापार और आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रोजाना एक लाख से अधिक लोगों की आवाजाही वाले इस सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर का सीधा संपर्क कोसी-सीमांचल से टूट गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मौके का मुआयना किया है, लेकिन सवाल वही है कि क्या हर बार किस्मत साथ देगी?

About the Story:
A major portion of the Vikramshila Setu in Bhagalpur, Bihar, collapsed into the Ganga river late Sunday night. While no casualties were reported due to timely intervention by the local police, the incident has cut off the lifeline connecting Eastern Bihar and the Seemanchal region. Experts blame the National Highway (NH) department for neglecting repeated warnings about the bridge's structural integrity.

#VikramshilaSetu #BhagalpurBridgeCollapse #BiharNews #BreakingNews #OneindiaHindi #GangaRiver #BridgeCollapse #BiharPolitics #PublicSafety #InfrastructureNews

~PR.514~HT.408~ED.104~GR.510~

Buy Now on CodeCanyon