लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं..उन्होंने ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है...राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि, "वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार, लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं - क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है, जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं - वो ख़ुद “remote controlled” हैं, उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएँ, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते"। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है, बीजेपी राहुल गांधी की उस पोस्ट को याद दिला रही है ((Rahul Gandhi Old Tweet lgaaen)) जिसमें राहुल ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया था।<br /><br /><br />#RahulGandhi, #BJPvotetheft, #electionfraud, #Haryanagovernment, #intrudergovernment, #LokSabhaMPs, #Xpost, #politicalallegations, #Indianelections
