Surprise Me!

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, पीएम बोले, आतंकवाद के खिलाफ सख्त और स्पष्ट नीति

2026-05-07 14 Dailymotion

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने और पहलगाम का बदला लेने के लिए किए गए ऑपरेशन सिंदूर को एक साल हो गई है...देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहा है...इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी को याद करते हुए उन्हें सलाम किया...उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "एक साल पहले भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान असाधारण साहस, सटीक योजना और मजबूत इरादे का परिचय दिया था. यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई थी जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत की थी. पूरा देश हमारे जवानों की वीरता और समर्पण को नमन करता है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने ये दिखा दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त और स्पष्ट नीति रखता है और देश की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा"। पीएम मोदी के अलावा अलग अलग दलों के एनडीए नेता ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना के साहस, निडरता और कुशल को याद कर रहे हैं। <br />

Buy Now on CodeCanyon