Surprise Me!

अलवर में अचानक आए अंधड़ ने मचाई तबाही, पेड़ और बिजली के पोल गिरे .... देखे वीडियो....

2026-05-07 248 Dailymotion

<br /><br /> बिजली के पोल गिरने से शहर के कई मार्ग बंद, वाहन घंटों फंसे<br />अलवर. शहर में दोपहर के समय अचानक आए तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। भवानी तोप से शांति कुंज और एफसीआई गोदाम के पास सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण विशालकाय पेड़ और बिजली के पोल गिर गए।<br />एफसीआई गोदाम के पास एक पोल और पेड़ गिरने से सडक़ दोनों तरफ से बंद हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक सडक़ किनारे खेत से मार्ग बनाकर अपने वाहनों को निकालते नजर आए। कच्ची जमीन में धसने का डर होने के कारण भारी वाहन वहीं रुके रहे। प्रशासन द्वारा सडक़ पर लगे अवरोध हटाने का इंतजार करते हुए वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस अंधड़ ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया और कई मार्गों पर यातायात ठप हो गया।

Buy Now on CodeCanyon