पटना (बिहार): बिहार में 7 मई को नई सरकार के मंत्रियों ने गांधी मैदान में शपथ ली। इस दौरान बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी मंत्री बनाया गया। अब आरजेडी ने जेडीयू और निशांत कुमार पर निशाना साधा। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि परिवारवाद पर आजीवन लेक्चर देने वाले कुर्सी कुमार के "सामाजिक जीवन में संघर्ष का लंबा इतिहास रखने वाले सुयोग्य सुपुत्र" को मंत्री पद की शुभकामनाएं! आरजेडी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने भी आरजेडी पर पलटवार किया है।<br /><br />#BiharPolitics #NishantKumar #RJD #JDU #BJP #NitishKumar #BiharCabinet #FamilyPolitics #PoliticalRow #GandhiMaidan<br />
