ऑल महिला कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्ष अल्का लांबा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि 'नरेंद्र मोदी 'गुजरात मॉडल' लेकर दिल्ली आए थे, जिसे अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। इस मॉडल के तहत बलात्कार के आरोपियों को फांसी नहीं होती, उम्रकैद होती है और फिर आरोपियों की सजा माफ कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। हमारा मानना है कि NCRB के आंकड़ों पर चर्चा होनी चाहिए और सरकार को बताना चाहिए कि अब तक कितनी पीड़िताओं को न्याय मिला है। मगर असलियत यही है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दरिंदों को BJP हमेशा से बचाती आई है और उन्हें संरक्षण देती आई है। हम सभी को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी, नहीं तो ये देश शर्मसार होता रहेगा।'
