Surprise Me!

पटना में हजारों BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज

2026-05-08 3 Dailymotion

बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गई है। शुक्रवार को पटना कॉलेज से निकले हजारों बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों का हुजूम बीपीएससी ऑफिस की तरफ बढ़ा तो उन्हें जेपी गोलंबर के पास पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने इस कदर लाठियां चटकाईं कि जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक सिर्फ बिखरे हुए जूते-चप्पल और अभ्यर्थियों का खून ही नजर आ रहा था। करीब 5 हजार की संख्या में जुटे इन युवाओं का आरोप है कि सरकार उन्हें झूठा आश्वासन दे रही है।<br /><br />#BPSCTRE4, #BPSCTRE4vacancy, #BPSCTRE4ExamPattern, #BPSCJobs, #BiharGovtTeacherJobs, #BiharTeacherVacancy2026

Buy Now on CodeCanyon