Surprise Me!

Juhi Parmar ने ‘Refugee’ के रोमांटिक गाने 'ऐसा लगता है' पर बिखेरा जादू, शेयर किया खूबसूरत video clip

2026-05-08 8 Dailymotion

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जूही परमार सोशल मीडिया पर अक्सर अपने खूबसूरत पलों और दिल की बातों को फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का बॉलीवुड गानों के प्रति प्यार भी किसी से छिपा नहीं है। जूही अक्सर क्लासिक और रोमांटिक बॉलीवुड ट्रैक्स पर रील्स बनाकर फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में जूही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी-सी वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वे फिल्म रिफ्यूजी के सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग 'ऐसा लगता है' पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर्स सोनू निगम और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में जूही के खूबसूरत एक्सप्रेशंस और सॉन्ग के साथ उनकी फीलिंग्स फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस रील को शेयर करते हुए जूही ने गाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया और बताया कि कुछ गाने इंसान को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।<br /><br />#JuhiParmar #JuhiParmarReel #InstagramReel #BollywoodSongs #AisaLagtaHai #RefugeeMovie #SonuNigam #AlkaYagnik #RomanticSongs #BollywoodReels #TVActress #HindiSongs #ClassicBollywood #ViralReel #EntertainmentNews #CelebrityNews #LipSync #TrendingNow #IndianTelevision #BollywoodMusic #SocialMediaBuzz #ReelLove #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon