एसी-कूलर की मांग तेज, दामों में दो से तीन हजार तक का इजाफा

सवाईमाधोपुरण्तपते तापमान ने इस बार शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को भी तपिश से भर दिया है। राहत की तलाश में लोग एसीए कूलर और फ्रिज की दुकानों पर उमड़ रहे हैंए लेकिन ठंडक पाने की कीमत अब पहले से कहीं ज्यादा हो गई है। दुकानों पर हर दिन ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है और बिक्री के आंकड़े लगातार ऊपर जा रहे हैं। इन्वर्टरए फ्रिजए एसी और कूलर की मांग सबसे ज्यादा हैए पर दामों में दो से चार हजार तक की बढ़ोतरी ने आमजन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गर्मी बढऩे के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कूलिंग उत्पादों की मांग अचानक तेज हो गई है। हालांकि इस बार लोगों को राहत पाने के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

हर दिन बढ रही बिक्रीए दुकानों पर रौनक

बजरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी हरचरणसिंहए अरविंद गोयलए राजेश जैन आदि ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन बड़ी संख्या में कूलिंग उपकरणों की बिक्री हो रही है। औसतन प्रतिदिन 50 एसीए 40 कूलरए और 35 फ्रिज व 100 पंखे बिक रहे है। व्यापारियों के अनुसार जैसे.जैसे तापमान बढ़ रहा है ग्राहकों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। विशेषकर इन्वर्टर एसी और कूलर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।
कीमतों में दो से तीन हजार तक का इजाफा
इस बार कूलिंग उत्पादों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़़ोतरी हुई है। एसी पर पिछले साल की तुलना में दो से तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई। कूलर पर एक हजार से 1500 रुपए तक महंगे हुए। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों को इस बार बजट से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। लेकिन गर्मी की मजबूरी के चलते खरीदारी जारी है।

इस कारण से बढ़े दाम

विशेषज्ञों के अनुसार अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े लॉजिस्टिक खर्च और कच्चे माल की कीमतों में उछाल के कारण उत्पाद महंगे हुए है। कॉपरए एन्युमिनियम और कंप्रेसर जैसे जरूरी पार्टस के दाम बढऩे से कंपनियों ने भी तैयार उत्पादों के रेट बढ़ा दिए है। उधरए व्यापारियों का मानना है कि मई और जून में तापमान और बढऩे के साथ बाजार में और तेजी आएगी। यदि सप्लाई समय पर नहीं बढ़ी तो कुछ मॉडलों में कमी और दामों में और उछाल देखने को मिल सकता है।
ईएमआइ और ऑफर्स बने सहारा
महंगाई के बीच ग्राहक अब फाइनेंस और ईएमआइ विकल्पों का सहारा ले रहे है। कई शोरूम पर नो.कॉस्ट ईएमआइए कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए बिक्री बढ़ाई जा रही है। मध्यमवर्गीय परिवार किस्तों पर एसी और फ्रिज खरीदकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे है।

पिछले साल की तुलना में कूलिंग उत्पादों पर एक नजरण्ण्ण्

उपकरण 2025 2026

कूलर 8 हजार 10 हजार

एसी 32 हजार 35 हजार

फ्रिज 12 हजार 14 हजार

पंखे 1200 1400