Surprise Me!

Video: खड़ी वैन में लगी भीषण आग... मचा हड़कंप

2026-05-10 8 Dailymotion

पोकरण कस्बे में मुख्य चौराहे के पास स्थित राउमावि के मैदान में खड़ी एक वैन में रविवार को दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू किया गया। कस्बे में मुख्य चौराहे के पास राजकीय अस्पताल के सामने विद्यालय का बड़ा खेल मैदान स्थित है। मुख्य चौराहे के आसपास पार्किंग की कोई सुविधा नहीं होने के कारण कई लोग अपने वाहन इस मैदान में खड़े कर देते हैं। रविवार को दोपहर एक वैन मैदान में खड़ी थी। जिसमें गैस किट भी लगा हुआ था। दोपहर करीब एक बजे अचानक गाड़ी में आग लग गई। गैस किट के कारण कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया और लपटें ऊपर उठने लगी। आग और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था।<br />गैस किट में धमाके, नहीं थी दमकल<br /><br />आग देखकर आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान गैस किट में दो-तीन धमाके हुए। जिससे लोग नजदीक नहीं जा पाए। आग की सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक बस्ताराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगरपालिका दमकल को सूचना दी। नाचना में लगी भीषण आग के कारण नगरपालिका की दोनों दमकल वहां गई हुई थी, जिससे यहां आग बुझाने में परेशानी हुई।<br />

Buy Now on CodeCanyon