हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के लिए गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को ही तैयारियां शुरू हो गईं। रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई, इसमें हिमंता को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच गए। वे असम में तीसरी बार बनने जा रही बीजेपी-एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।<br /><br />#HimantaBiswaSarma #Assam #AssamCM #BJP #NDA #Guwahati #AssamPolitics #SwearingInCeremony #NarendraModi #RajnathSingh #BJPAssam #NortheastIndia #AssamGovernment #PoliticalNews #IndiaPolitics <br />
