कोलकाता, पश्चिम बंगाल : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी से जुड़े कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में दिसंबर 2025 में हुए हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। आयोजनकर्ता सतद्रु दत्ता ने इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दत्ता ने दावा किया कि उन्हें पूरे मामले में “बलि का बकरा” बनाया गया, जबकि असली जिम्मेदारों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में अदालत का रुख करेंगे और नई, निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।<br />
