बिहार के पटना में 8 मई को TRE4 एग्जाम की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उनकी मांग है कि राज्य सरकार परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दें। छात्रों को कुछ और नहीं चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्र आने वाले दिनों में अहिंसात्मक प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पटना में युवाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और छात्र दिलीप कुमार के साथ तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। देखिए TRE4 अभ्यर्थियों के साथ नवजीन की यह बातचीत -
