उत्तर प्रदेश में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए जबकि कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए। घरों की दीवारें गिरने की भी कई घटनाएं हुई हैं। प्रदेश के कई जिलों में इस आंधी-तूफान के कारण कई लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं। तेज तूफान, धूल भरी आंधी और भारी बारिश से प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, फतेहपुर, उन्नाव, बरेली, बदायूं, कानपुर देहात, चंदौली और सोनभद्र में लगभग 89 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।<br /><br /><br />#UttarPradesh #UPStorm #Thunderstorm #HeavyRain #WeatherAlert #LightningStrike #StormHavoc #NaturalDisaster #IndiaNews #BreakingNews #Rainstorm #DustStorm #WeatherUpdate #UPNews #DisasterNews
