Surprise Me!

पीएम मोदी का यूएई दौरा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में कई एमओयू का आदान-प्रदान

2026-05-15 4 Dailymotion

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई। जिसमें दोनों नेताओं की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार समेत कई एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने शानदार स्वागत के लिए यूएई के राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए उनका आभार भी जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने मुद्दों को सुलझाने के लिए हमेशा डायलॉग और डिप्लोमेसी को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को मुक्त, खुला और सुरक्षित रखना हमारी बड़ी प्राथमिकता है और इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना बेहद जरूरी है।<br /><br />#PMModi #NarendraModi #UAE #AbuDhabi #IndiaUAE #ModiInUAE #SheikhMohammedBinZayed #Diplomacy #MiddleEast #StrategicPartnership #MoU #ForeignPolicy #India #UAEVisit #GlobalDiplomacy #HormuzStrait #InternationalRelations #FiveNationTour #RegionalStability<br />

Buy Now on CodeCanyon