Surprise Me!

नीदरलैंड में भारतीय प्रवासियों ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे 'हर-हर मोदी' के नारे

2026-05-16 638 Dailymotion

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों के दौरे पर हैं। इस यात्रा के पहले चरण में वह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे। फिलहाल पीएम मोदी नीदरलैंड में हैं। पीएम मोदी 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। प्रधानमंत्री का नीदरलैंड का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में यहां का दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान द हेग में भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भोजपुरी गीत गाकर और नारे लगाकर अपना उत्साह व्यक्त किया।<br />

Buy Now on CodeCanyon