भारत में फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 74वें संस्करण का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया। इस विशेष आयोजन में जीएसटी और कस्टम विभाग ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, साइक्लिंग को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रविवार सुबह आयोजित इस साइक्लिंग अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।<br />
