बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सैनन अक्सर अपनी लाइफ, ट्रैवल डायरी और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच सोमवार की शाम उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशनल इवेंट से जुड़ी कुछ बेहद मस्तीभरी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में कृति अपने को-स्टार्स शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ खूब एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। प्रमोशनल इवेंट के दौरान कृति का स्टाइलिश अंदाज, ग्लैमरस लुक और उनकी शानदार एनर्जी साफ नजर आ रही है। होमी अदजानिया की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल 2' साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' की फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।<br /><br />#KritiSanon #Cocktail2 #ShahidKapoor #RashmikaMandanna #Bollywood #BollywoodNews #Entertainment #MoviePromotion #HomiAdajania #InstagramPost #ViralPost #UpcomingMovie #RomCom #HindiCinema #CocktailFranchise #GlamLook #TrendingNow #BTS #FilmUpdate #CelebrityStyle #June2026Release #EntertainmentBeat, IANS<br />
