Surprise Me!

झुक गया ममता बनर्जी का "पुष्पा", जहांगीर खान का ऐलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव

2026-05-19 214 Dailymotion

अगर वो सिंघम है तो मैं पुष्पा हूं...झुकूंगा नहीं। ये कहने वाले टीएमसी के उम्मीदवार की हवा निकल गई है। दरअसल बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान से 48 घंटे पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान के चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि बाद में पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है, न कि दल का। पार्टी ने बयान जारी कर सफाई दी और कहा कि "चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से केवल फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ही हमारे 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, इतने दबाव के बावजूद हमारे कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं और एजेंसियों तथा प्रशासन के जरिए भाजपा द्वारा किए जा रहे डराने-धमकाने का मुकाबला कर रहे हैं, हालांकि, कुछ लोग अंततः दबाव में आकर मैदान छोड़ने का फैसला कर बैठे हैं।<br /><br /><br /> #JahangirKhan, #Faltare-election, #TMCcandidate, #WestBengalpolitics, #South24Parganas, #ElectionCommission, #BJPintimidation, #TrinamoolCongress, #Kolkata, #KolkataNews, #KolkataLatestNews, #KolkataNewsinHindi

Buy Now on CodeCanyon