कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को मंगलवार को कथित रूप से हिरासत में ले लिया गया। वो कश्यप समाज के एक युवक की मौत के मामले में उसकी मां के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची थीं, जहां उन्हें अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग करनी थी। इसी दौरान पार्किंग को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सांसद को कड़ी सुरक्षा में महिला थाने ले जाया गया, जहां उन्हें करीब 10 मिनट तक बैठाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में पुलिस लाइन की ओर जुटने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इकरा हसन ने इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा और आरोपों की बौछार कर दी।<br /><br />#IqraHasan, #KairanaNews, #SAMAJWADIPARTY, upnews, #saharanpurnews, #SaharanpurNews, #इकराहसन, #कैरानान्यूज़, #समाजवादीपार्टी, #यूपीन्यूज़, #सहारनपुरएनडब्ल्यूएस
