देश भर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल है। फार्मासिस्ट, केमिस्ट और दवा डिस्ट्रीब्यूटरों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यानि कि AIOCD ने ये हड़ताल बुलाई है। इस दौरान देशभर के 15 लाख से ज्यादा दवा विक्रेता अपनी मेडिकल स्टोर्स बंद रखेंगे। बता दें कि AIOCD के एलान पर यह बंद किया गया है। संगठन की मांग है कि ऑनलाइन हो रही दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए और दवाइयों को रेगुलेट किया जाए। हालांकि, मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल का असर ग्राहकों पर भी देखने को मिला। बंद मेडिकल स्टोर्स के बाह ग्राहक बेहद मासूम और निराशाजनक नजर आए।<br /><br /><br />#MedicalStoreStrike #PharmacyStrike #ChemistStrike #AIOCD #MedicineCrisis #OnlinePharmacy #DrugRegulation #HealthcareIndia #PharmacistsProtest #MedicalShopsClosed #IndiaNews #MedicineAccess #RetailPharmacy #SaveLocalPharmacy #DrugPolicy #HealthcareAlert #PharmacyNews #IndiaToday #BreakingNews #MedicineSupply
