गुजरात के सूरत में पुलिस ने स्पेशल अभियान चलाया। सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने 'ऑपरेशन रैम्बो' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सोशल मीडिया पर हथियारों के जरिए खौफ बनाने वाले 73 आरोपियों को दबोच लिया है। ये कार्रवाई शहर के 11 थाना 7 क्षेत्रों में की गई है। इस कार्रवाई के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बड़ी बताया कि सभी पकड़े गए आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई हैं और न सुधऱने पर स्पेशल ट्रीटमेंट की बात कही है।<br /><br />#weapons, #operationrambo, #crimenewsinhindi, #crimenews, #gandhinagarNews, #Surat, #SOG, <br />
