Surprise Me!

रेलवे का मॉडर्नाइजेशन: NID में डिजाइन की गईं ट्रॉलियां अब प्लेटफॉर्म पर पार्सल की हैंडलिंग को बनाएंगी आसान

2026-05-20 4 Dailymotion

अहमदाबाद, गुजरात : ये है भारतीय रेल की खास 'पार्सल ट्रॉली', जिसे अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में स्थित रेलवे डिजाइन सेंटर के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। दरअसल, रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न लुक देने और पैसेंजर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने NID के साथ साल 2035 तक एक लॉन्ग-टर्म कोलेबोरेशन किया है। इसी के तहत विकसित की गई यह ट्रॉली प्लेटफॉर्म पर सामान के तेज मूवमेंट के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। हाल ही में इस 'पार्सल ट्रॉली' का अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर सफल ट्रायल किया गया है, जहां कुलियों को यह ट्रॉली पसंद आई है, क्योंकि इसे चलाना बेहद आसान है। जल्द ही यह मार्डन पार्सल ट्रॉली रेलवे स्टेशनों पर सामान ढोने के लिए उपयोग की जाने लगेगी।

Buy Now on CodeCanyon