देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।<br />
