प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक लंबी और अहम बैठक की अध्यक्षता की...ये बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई और करीब साढ़े चार घंटे तक चली...बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली...बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि सरकार के सभी पेंडिंग काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं, मंत्री अपने कामकाज में तेजी लाई जाए...सभी प्रमुख मंत्रालयों के कामकाज की हुई समीक्षा की गई...जिन क्षेत्रों में देरी हो रही है, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए...बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए...पीएम ने ये भी साफ किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और हर मंत्री को अपने विभाग के कामों की नियमित निगरानी करनी होगी.<br /><br />#PMModi, #PMModiCabinetmeeting, #modiministersmeeting, #UnionCabinetmeeting, #cabinetreshuffle
