Surprise Me!

दो साल बाद जिला अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन सुविधा, मरीजों को बड़ी राहत

2026-05-22 28 Dailymotion

जिला अस्पताल में करीब दो साल से बंद पड़ी सीटी स्कैन सुविधा आखिरकार गुरुवार को फिर शुरू हो गई। अब मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और हजारों रुपए खर्च करने से भी राहत मिलेगी। पहले ही दिन 10 मरीजों की सीटी स्कैन जांच की गई।<br /><br />सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने रिबन काटकर किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिलीप पालीवाल, नगर परिषद के पूर्व सभापति दीपक माली, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनूपसिंह गुर्जर, पीएमओ डॉ. हनुमानराम चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

Buy Now on CodeCanyon