Surprise Me!

पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस के बीच द्विपक्षीय वार्ता, भारत-साइप्रस संबंधों को मिला ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा

2026-05-22 4 Dailymotion

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा, संस्कृति, रक्षा, एआई, फिनटेक, इनोवेशन और रिसर्च जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। साथ ही दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौते भी किए गए। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस की म‍ित्रता बहुत मजबूत है। लोकतंत्र और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्‍यों में साझा व‍िश्‍वास हमारी साझेदारी के आधार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने संबंधों को एक 'रणनीतिक साझेदारी' में बदलने का निर्णय लिया है।<br /><br /><br />#NarendraModi #PMModi #IndiaCyprus #Cyprus #NikosChristodoulides #StrategicPartnership #IndiaCyprusRelations #Diplomacy #BilateralTalks #NewDelhi #HyderabadHouse #GlobalCooperation #TradeAndInvestment #AI #Fintech #Innovation #DefenceCooperation #Culture #ForeignPolicy #WestAsia #PeaceAndStability #InternationalRelations

Buy Now on CodeCanyon