10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के बीच पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को ही सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ी हुई ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना शुरू किया था। वहीं ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर है... ऐसे में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सवाल दागते हुए पूछा है कि आखिर महंगाई कहां जाकर रूकेगी। हालांकि, सत्ता पक्ष के नेताओं ने वैश्विक संकट का हवाला देते हुए खुद का बचाव किया है।<br /><br /><br />#FuelPriceHike #PetrolDieselPrice #Inflation #CrudeOilPrices #DieselPriceHike #PetrolPriceRise #IndiaNews #BreakingNews #FuelInflation #EconomicCrisis #MiddleEastConflict #OppositionVsGovernment #CostOfLiving #GlobalOilCrisis #EnergyCrisis #IndiaPolitics #FuelRates #PriceHike #TrendingNews
