Surprise Me!

झारखंड के करियातपुर गांव में कांस्य शिल्प बना रोजगार और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जरिया

2026-05-23 2 Dailymotion

<p>झारखंड के करियातपुर गांव आज कांसे और पीतल के बर्तनों के लिए नई पहचान बना चुका है. करीब चार हजार की आबादी वाले इस गांव में घर-घर पारंपरिक धातु शिल्प का काम होता है. महिलाएं सखी मंडलों से जुड़कर बर्तन निर्माण और कारोबार संभाल रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं. थाली, कटोरा, ग्लास और डेगची जैसे पारंपरिक बर्तन यहां तैयार किए जाते हैं, जिनकी मांग झारखंड के साथ दूसरे राज्यों में भी बढ़ रही है. झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति की मदद से कारीगरों को मेलों और बाजारों में अपने उत्पाद बेचने का मौका मिला है. गांव के लोगों के लिए यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि उनकी पुश्तैनी विरासत और बेहतर भविष्य का माध्यम बन चुका है.</p>

Buy Now on CodeCanyon