क्या अमेरिका फिर ईरान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है? राष्ट्रपति Donald Trump के व्हाइट हाउस में शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई हाई-लेवल बैठक के बाद इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर तेहरान के साथ कूटनीतिक बातचीत पूरी तरह विफल होती है तो ट्रंप “गंभीरता से” नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में उपराष्ट्रपति JD Vance, रक्षा मंत्री Pete Hegseth, CIA निदेशक John Ratcliffe समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। चर्चा का फोकस ईरान के साथ ठप पड़ती बातचीत और संभावित सैन्य contingency plans पर रहा।

मिडिल ईस्ट में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच अब वॉशिंगटन और दुनिया भर के सहयोगी देशों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ईरान संकट एक और बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है।
#Trump #Iran #USIran #BreakingNews #WhiteHouse #MiddleEast #DonaldTrump #JDVance #CIA #Pentagon #WorldNews #USPolitics #Tehran #Geopolitics #Military